Home Dhyeya News Special बन्सीलालजी बांठीयासर का निधन

बन्सीलालजी बांठीयासर का निधन

0
540

Loading

पाचोरा- शहरमे इंदिरा नगरस्थित प्रतिष्ठित श्री गो.से. हाईस्कूल के गणित विषय के शिक्षक तथा राष्ट्रभाषा हिंदी के प्रचारक, साथ ही सेवानिवृत्त वरिष्ठ शिक्षक एवं जैन संघ के वरिष्ठ श्रावक बंसीलालजी हंसराजजी बांठिया (उम्र 90 वर्ष) का आज दिनांक 7 जून को सुबह लगभग 5:30 बजे वृद्धावस्था जनित कारणों से शांतिपूर्वक निधन हो गया। उनके निधन से पाचोरा शहर के शैक्षणिक, सामाजिक और धार्मिक क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई है। वे वर्तमान में श्री गो.से. हाईस्कूल में पर्यवेक्षक के पद पर कार्यरत राजेश बांठिया और अमित प्रोविजन के संचालक अमित बांठिया के पिताजी थे।
बंसीलालजी बांठियासर ने अपने जीवन का अधिकांश हिस्सा शिक्षण सेवा को समर्पित किया। गणित जैसे जटिल विषय को सरल और रोचक तरीके से पढ़ाकर उन्होंने विद्यार्थियों के मन में न सिर्फ विषय के प्रति रुचि निर्माण की, बल्कि नैतिकता और अनुशासन का पाठ भी पढ़ाया। राष्ट्रभाषा हिंदी के प्रचारक के रूप में भी उन्होंने विद्यार्थियों में भाषिक अभिरुचि निर्माण करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।
वे केवल एक शिक्षक नहीं थे, बल्कि विद्यार्थियों के लिए मार्गदर्शक, पालकों के लिए विश्वासपात्र और विद्यालय परिवार के लिए प्रेरणास्रोत थे। शिक्षा क्षेत्र में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा।
धार्मिक दृष्टि से भी बंसीलालजीसर का जीवन अत्यंत अनुकरणीय रहा। वे पाचोरा के जैन संघ के वरिष्ठ श्रावक के रूप में विशेष सम्मानित थे। उन्होंने अपने संयमित जीवन, धार्मिक कर्तव्यों और सामाजिक सहभागाने समाज में एक सशक्त व आदर्श व्यक्तिमत्व निर्माण किया था। प्रवचन, उपवास, धार्मिक क्रियाकलापों में उनकी सक्रिय भागीदारी सदैव प्रेरणादायक रही।
उनके परिवार के लिए वे एक मजबूत आधारस्तंभ थे। उनके सुपुत्र राजेश बांठिया वर्तमान में श्री गो.से. हाईस्कूल में पर्यवेक्षक पद पर कार्यरत हैं, तो वहीं अमित बांठिया अपने व्यवसाय अमित प्रोव्हिजन के माध्यम से व्यापारिक और सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय हैं। दोनों पुत्रों ने अपने पिता से प्राप्त मूल्यों का पालन करते हुए अपने जीवन में यश व प्रतिष्ठा अर्जित की है।
बंसीलालजी बांठियासर का पार्थिव शरीर पाचोरा के इंदिरानगर स्थित उनके निवासस्थान से आज शाम 5:30 बजे अंतिम यात्रा के लिए ले जाया जाएगा। उनके अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में नगरवासी, शैक्षणिक क्षेत्र के सहकर्मी, जैन संघ के सदस्य, व्यापारीगण और उनके पूर्व विद्यार्थी एकत्र हो रहे हैं।
श्री गो.से. हाईस्कूल के मुख्याध्यापक श्री एन.आर. पाटील और उपमुख्याध्यापक श्री आर.एल. पाटील ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि, “बांठिया सर हमारे विद्यालय की प्रेरणास्रोत विभूति थे। उनके जाने से एक युग का अंत हुआ है।” उनके जाने से शिक्षा, समाज व धर्म क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है। वे हमेशा अपने कार्यों, शिक्षणशैली, धार्मिक आचरण और सौम्य व्यक्तित्व के लिए याद किए जाएंगे। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे और परिवार को इस दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करे — यही झुंज & ध्येय न्युज परिवार की और से प्रभ्रू चरणी प्रार्थना। ॐ शांति।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!