![]()
पाचोरा – साइक्लिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ओर से ओडिशा राज्य के सांबळपुर में आयोजित राष्ट्रीय साइक्लिंग प्रतियोगिता में महाराष्ट्र की उभरती साइक्लिस्ट कु. मानसी किशोर महाजन ने अपनी अद्वितीय क्षमता, दृढ़ जिद और उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर देशभर के प्रतिस्पर्धियों को पीछे छोड़ते हुए शानदार स्वर्ण पदक हासिल किया। 2 से 6 दिसंबर 2025 के दौरान ओडिशा साइक्लिंग एसोसिएशन द्वारा आयोजित 30वीं सीनियर, जूनियर और सब-जूनियर राष्ट्रीय साइक्लिंग प्रतियोगिता में मनासी ने 15 किलोमीटर इंडिविजुअल टाइम ट्रायल में प्रथम स्थान प्राप्त कर महाराष्ट्र का गौरव बढ़ाया। 2 दिसंबर 2025 को संपन्न हुई इस प्रतियोगिता में मनासी ने शुरुआत से ही प्रभावी गति, संतुलित नियंत्रण और आत्मविश्वास के साथ रेस पर पकड़ मजबूत बनाए रखी। देश के विभिन्न राज्यों से चयनित होकर आए सैकड़ों शीर्ष खिलाड़ियों की उपस्थिति में आयोजित इस उच्च दर्जे की प्रतियोगिता मे मानसी ने मात्र 00:24:29.881 मिनट में 15 किमी का अंतर पूरा किया। उनका औसत वेग 36.74 किमी प्रति घंटा दर्ज किया गया, जो सब-जूनियर आयु वर्ग के सर्वोच्च प्रदर्शन में गणला जाता है। मानसी मूलतः दूसराखेडा, तहसील पाचोरा, ह.मु. पुणे की निवासी हैं। वह दामोदर कृष्णा महाजन की पोती तथा किशोर दामोदर महाजन की पुत्री हैं। परिवार के प्रोत्साहन, कठोर मेहनत, अनुशासित अभ्यास और खेल के प्रति समर्पण के बल पर उन्होंने राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त कर अपनी अद्वितीय क्षमता का भव्य प्रदर्शन किया। उनकी इस उपलब्धि से पाचोरा शहर सहित संपूर्ण महाराष्ट्र में हर्षोल्लास का माहौल है। सब-जूनियर गर्ल्स – 15 किमी इंडिविजुअल टाइम ट्रायल के अधिकृत परिणाम इस प्रकार हैं: स्वर्ण पदक – मानसी किशोर महाजन (महाराष्ट्र) समय: 00:24:29.881 मिनट, औसत वेग: 36.74 किमी/घंटा; रजत पदक – दीपिका फडतारे (कर्नाटक) समय: 00:25:50.505 मिनट; कांस्य पदक – सैखोम फ्लॉरेन्स देवी (मणिपुर) समय: 00:35:16.055 मिनट। प्रतियोगिता की शुरुआत से ही मनासी ने जिस दमदार तरीके से रेस पर नियंत्रण बनाए रखा, उसने विशेषज्ञों को भी प्रभावित किया। गति, साहस, स्टैमिना और रणनीति का संतुलित संयोजन साधते हुए उन्होंने प्रत्येक चरण में बढ़त कायम रखी और अंततः स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। उनके इस शानदार विजय ने महाराष्ट्र के साइक्लिंग क्षेत्र में नई ऊर्जा का संचार किया है और युवा खिलाड़ियों के लिए वह प्रेरणादायक व्यक्तित्व बनकर उभरी हैं। सांबळपुर में आयोजित इस राष्ट्रीय स्पर्धा में देशभर से सैकड़ों खिलाड़ी उत्साहपूर्वक सहभागी हुए। कठिन ट्रैक, बदलते मौसम और तीव्र प्रतिस्पर्धा के बावजूद मनासी ने दिखाई हुई जिद, धैर्य और क्षमता की सर्वत्र प्रशंसा हो रही है। प्रशिक्षकों और साइक्लिंग संगठनों द्वारा मनासी को शुभकामनाएँ और बधाइयाँ प्राप्त हो रही हैं। मानसी की उत्कृष्ट उपलब्धि पर अखिल भारतीय गुर्जर परिषद की ओर से भी हार्दिक शुभकामनाएँ प्रदान की गई हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष एड. शांताराम महाजन, महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राधेश्याम चौधरी, डॉ. सुरेशदादा पाटील, राष्ट्रीय सचिव संदीप महाजन आदि मान्यवरों ने मनासी को बधाई देकर उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ व्यक्त की हैं। मनासी द्वारा प्राप्त यह स्वर्ण सफलता न केवल महाराष्ट्र का मान बढ़ाती है, बल्कि उनके आगामी खेल करियर में और भी बड़ी उपलब्धियों की आशा जगाती है। मेहनत, जिद और निरंतरता के बल पर हासिल की गई यह स्वर्ण छलांग देशभर के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक सिद्ध होगी। Sambalpur National Championship: Manasi Mahajan’s Golden Leap; First Rank in India in the 15 km Race The National Cycling Championship organized by the Cycling Association of India in Sambalpur, Odisha witnessed a spectacular performance by Maharashtra’s emerging cyclist, Ku. Manasi Kishor Mahajan. With her exceptional skill, determination and consistent performance, she outshined competitors from across the country and clinched the prestigious gold medal. Held from 2 to 6 December 2025 by the Odisha Cycling Association, the 30th Senior, Junior and Sub-Junior National Cycling Championship became a memorable event as Manasi secured the first position in the 15-kilometre Individual Time Trial, bringing immense pride to Maharashtra. Manasi displayed strong control over the race right from the beginning, maintaining impressive speed, balance and confidence. Participating against hundreds of top cyclists selected from various states of India, she completed the 15 km distance in just 00:24:29.881 minutes. Her average speed was recorded at 36.74 km/h, which is considered an exceptional performance in the sub-junior category.
Manasi hails from Dusra Kheda, Taluka Pachora, H.M.U. Pune. She is the granddaughter of Damodar Krishna Mahajan and daughter of Kishor Damodar Mahajan. With her family’s support, hard work, disciplined practice and dedication towards the sport, she achieved this remarkable success at the national level. Her victory has created an atmosphere of joy not only in Pachora but across Maharashtra.
The official results of the Sub-Junior Girls – 15 km Individual Time Trial are as follows:
Gold Medal – Manasi Kishor Mahajan (Maharashtra)
Time: 00:24:29.881 minutes, Average speed: 36.74 km/h
Silver Medal – Deepika Fadtare (Karnataka)
Time: 00:25:50.505 minutes
Bronze Medal – Saikhom Florence Devi (Manipur)
Time: 00:35:16.055 minutes
Manasi’s strong hold on the race from the very beginning impressed even the experts. With a perfect combination of speed, courage, stamina and strategy, she maintained her lead throughout and ultimately claimed the gold medal. Her splendid victory has infused new energy into Maharashtra’s cycling community, and she has become an inspirational figure for young athletes.
Hundreds of cyclists from all over the country participated with great enthusiasm in this national event held in Sambalpur. Despite the challenging track, changing weather conditions and tough competition, Manasi’s determination and skill earned widespread praise. Coaches and cycling associations across the state have extended heartfelt congratulations to her.
The Akhil Bharatiya Gurjar Parishad has also congratulated Manasi on her outstanding accomplishment. National President Adv. Shantaram Mahajan, Maharashtra State President Dr. Radheshyam Chaudhary, Dr. Sureshdada Patil and National Secretary Sandeep Mahajan conveyed their best wishes for her bright future.
Manasi’s golden triumph has not only brought honour to Maharashtra but has also raised hopes for many more achievements in her future sporting career. Her success—achieved through hard work, determination and consistency—will continue to inspire young athletes across the country.
ध्येय न्यूज चॅनेलच्या बातम्या मिळवण्यासाठी येथे क्लिक करून आमचा व्हाट्सअप ग्रुप जॉईन करा.





