Home Dhyeya News Special राजपूती गौरव, नारीशक्ति और सामाजिक एकता का भव्य संगम; पुणे में 22...

राजपूती गौरव, नारीशक्ति और सामाजिक एकता का भव्य संगम; पुणे में 22 अगस्त को ‘क्षत्राणी सम्मान समारोह 2026’

0
63

Loading

पुणे : राजपूत समाज की गौरवशाली परंपरा, नारीशक्ति और सामाजिक एकता को समर्पित समस्त राजपूत महिला संघ, पुणे, महाराष्ट्र (न्यास क्र. 962/2025) की ओर से इस वर्ष भी ‘क्षत्राणी सम्मान समारोह 2026 एवं सावन मिलन उत्सव’ का भव्य आयोजन 22 अगस्त 2026 को पुणे में किया जा रहा है। विशेष बात यह है कि यह आयोजन किसी एक वर्ष की पहल नहीं, बल्कि कई वर्षों से प्रतिवर्ष सभी क्षत्राणियों के लिए निःशुल्क आयोजित किया जाता है। समाज की महिलाओं को एक-दूसरे से

2025 का भव्य आयोजन
राजपूती गौरव, नारीशक्ति और सामाजिक एकता का यादगार संगम।

जोड़ना, उनके कार्यों और प्रतिभा को सम्मानित करना तथा राजपूती संस्कृति, संस्कार और परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाना इस आयोजन की प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। मुकुंदनगर स्थित झांबरे पैलेस में शाम 4 बजे से रात 9 बजे तक होने वाले इस समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली क्षत्राणियों का सम्मान किया जाएगा। साथ ही राजपूती शौर्य, लोककला और सांस्कृतिक विरासत की मनोहारी झलक भी प्रस्तुत की जाएगी। समारोह में सौ. श्वेताताई महाले पाटील, विधायक, चिखली विधानसभा तथा मंजुषाताई नागपुरे, महापौर, पुणे शहर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी। उत्तर प्रदेश की पूर्व महिला कल्याण मंत्री क्षत्राणी स्वाती सिंह सम्माननीय अतिथि के रूप में सहभागी होंगी, जबकि राजस्थान की लोकसंगीत परंपरा की प्रसिद्ध सीमा मिश्रा, भारत की लोक संगीत सम्राज्ञी, राजस्थान विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी। आध्यात्मिक क्षेत्र से मनीषा नंद गिरि, अनंत श्री विभूषित श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर, अहमदाबाद, गुजरात राजगुरु के रूप में समारोह की शोभा बढ़ाएंगी। कार्यक्रम में राजपूत महिलाओं द्वारा प्रस्तुत असिकौशल प्रदर्शन एवं पारंपरिक घूमर नृत्य विशेष आकर्षण रहेगा। असिकौशल के माध्यम से शौर्य और आत्मरक्षा की परंपरा का परिचय होगा, वहीं घूमर नृत्य राजस्थान की समृद्ध लोकसंस्कृति को जीवंत करेगा। आयोजकों ने सभी क्षत्राणियों से आग्रह किया है कि वे कार्यक्रम में राजपूती पारंपरिक पोशाक, घाघरा-ओढ़नी अथवा साड़ी पहनकर शामिल हों, जिससे पूरे आयोजन में राजपूती संस्कृति और परंपरा की विशिष्ट छटा दिखाई दे। विशेष कार्य के लिए सम्मानित की जाने वाली क्षत्राणियों में क्षत्राणी शिल्पाताई परदेशी, नगराध्यक्ष एवं सचिव महिला मोर्चा, वैजापुर, महाराष्ट्र; क्षत्राणी प्रभा ललित सिंह, लेखिका, पत्रकार एवं समाजसेविका, बागेश्वर, उत्तराखंड; क्षत्राणी सोनलबा पढियार, तलवारबाजी प्रशिक्षक एवं राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक, गुजरात; क्षत्राणी शीतल राठोर, घूमर विशेषज्ञ, जयपुर, राजस्थान; तथा क्षत्राणी वर्षा राव, कंटेंट क्रिएटर एवं हास्य-व्यंग्यकार, उदयपुर, राजस्थान शामिल हैं। इनके साथ प्रोत्साहन स्वरूप क्षत्राणी सौ. दीपाली ठाकूर-पुणे, क्षत्राणी रश्मी राठोड-पुणे, क्षत्राणी दीपाली परदेशी-बीड, क्षत्राणी छाया राजपूत-अहिल्यानगर, क्षत्राणी रश्मी परदेशी-पुणे, क्षत्राणी रुपाली ठाकूर-ठाणे, क्षत्राणी कोमल परदेशी-पुणे तथा क्षत्राणी पूजाबा जाडेजा-जामनगर, गुजरात का भी सम्मान किया जाएगा। इस आयोजन की लोकप्रियता और सामाजिक स्वीकार्यता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पिछले वर्ष मेवाड़ राजघराने की महारानी एवं महाराणा प्रतापसिंहजी के वंश की कुलवधू निवृत्ती कुमारी जी मुख्य अतिथि के रूप में समारोह में पधारी थीं। इससे समारोह को ऐतिहासिक एवं राजपूती परंपरा से जुड़ा विशेष गौरव प्राप्त हुआ था। प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला यह निःशुल्क कार्यक्रम समाज की उन महिलाओं के लिए भी महत्वपूर्ण मंच बन चुका है, जो अपने-अपने क्षेत्र में कार्य करते हुए समाज के लिए प्रेरणादायी भूमिका निभा रही हैं। आयोजन का उद्देश्य केवल सम्मान प्रदान करना नहीं, बल्कि क्षत्राणियों के बीच आत्मीय संवाद, सामाजिक सहभागिता, नेतृत्व क्षमता और सांस्कृतिक चेतना को अधिक मजबूत करना है। सावन मिलन उत्सव इसी भावना को आगे बढ़ाते हुए विभिन्न क्षेत्रों से आने वाली महिलाओं को एक साथ आने, परिचय बढ़ाने और अपनी परंपराओं का उत्सव मनाने का अवसर प्रदान करेगा। इस भव्य आयोजन के लिए क्षत्राणी मीनल यज्ञदत्तसिंह हजारे (हजारी), संस्थापक अध्यक्ष, के साथ पूनम परदेशी, अंजली परदेशी, सरिता कनोजिया, पूनम हजारे एवं ज्योती मिरधे तथा समस्त राजपूत महिला संघ के पदाधिकारी सक्रिय रूप से आयोजन की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। कार्यक्रम के पश्चात उपस्थितों के लिए सुरुचिपूर्ण भोजन की व्यवस्था भी की गई है। आयोजकों ने स्पष्ट किया है कि कार्यक्रम निर्धारित समय पर ही प्रारंभ होगा। स्थान : झांबरे पैलेस, रांका हॉस्पिटल के समीप, मुकुंदनगर, पुणे-37। दिनांक : 22 अगस्त 2026। समय : शाम 4 बजे से रात 9 बजे तक। संपर्क : 9881245978 / 9881645978। राजपूती संस्कार, शौर्य, कला, नारी सम्मान और सामाजिक एकता को एक साथ मंच प्रदान करने वाला यह समारोह पुणे के राजपूत समाज के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनने जा रहा है। आयोजकों ने सभी क्षत्राणियों से इस पारिवारिक एवं सांस्कृतिक मिलन समारोह में उत्साहपूर्वक सहभागी होकर इसकी गरिमा बढ़ाने का आह्वान किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!