![]()
जलगांव – जिले के सामाजिक, चिकित्सकीय और राजनीतिक क्षेत्र में लगातार प्रभावशाली कार्य करने वाले डॉ. राधेश्याम धर्मराज चौधरी को जलगांव महानगरपालिका के स्वीकृत सदस्य पद पर चयनित किया जाना केवल एक नियुक्ति नहीं बल्कि उनके दीर्घकालीन कार्य की भारतीय जनता पार्टी द्वारा दी गई आधिकारिक सराहना माना जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उनकी निष्ठा, कार्यक्षमता और संगठनात्मक कौशल की स्पष्ट पहचान है। इस कारण यह चयन जलगांव के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में विशेष चर्चा का विषय बन गया है। डॉ. चौधरी जलगांव के निवासी हैं तथा उन्होंने चिकित्सा क्षेत्र में एम.बी.बी.एस.डी.जी.ओ. जैसी उच्च शैक्षणिक उपाधियां प्राप्त की हैं। सृष्टी हॉस्पिटल के माध्यम से उन्होंने स्त्री रोग एवं प्रसूति,वंध्यत्व निवारण तथा सोनोग्राफी के क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवाएं दी हैं। उनके कार्यों से हजारों परिवारों को नया जीवन मिला है और उन्होंने “सेवा ही धर्म है” के सिद्धांत पर कार्य करते हुए समाज में विश्वास स्थापित किया है। राजनीतिक क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी से जुड़े डॉ. चौधरी मई 2025 से भाजपा जलगांव पश्चिम जिला अध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं। इससे पूर्व वे 2019 से 2025 तक जिला महामंत्री के रूप में संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं। वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव प्रमुख तथा प्रभारी के रूप में उन्होंने प्रभावी नियोजन कर पार्टी के चुनावी तंत्र को मजबूती प्रदान की। साथ ही लोकसभा संवाद केंद्र के संयोजक और विस्तारक योजना के पालक के रूप में उन्होंने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार किया। “मन की बात” कार्यक्रम के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक शक्ति को मजबूत करने में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके नेतृत्व में भाजपा जलगांव पश्चिम जिले ने केंद्रीय कार्यालय के रिपोर्ट अनुसार मन की बात कार्यक्रम के बुथ स्तरीय आयोजन मे लगातार राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया। जलगांव ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र ने भी महाराष्ट्र मे प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि अन्य चार विधानसभा क्षेत्रों ने राज्य के टॉप 8 में स्थान प्राप्त किया। यह सफलता मा. देवेंद्रजी फडणवीस, मा. -आ.रविदादा चव्हाण और मा. गिरीषभाऊ महाजन के मार्गदर्शन तथा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम से संभव हुई। इसी पृष्ठभूमि में जलगांव महानगरपालिका के स्वीकृत सदस्य पद पर उनकी नियुक्ति अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है। भारतीय जनता पार्टी द्वारा दी गई यह जिम्मेदारी उनके निरंतर और समर्पित कार्य की सच्ची पहचान है। पार्टी की विचारधारा के प्रति निष्ठावान रहते हुए किए गए कार्यों की सराहना करते हुए पार्टी नेतृत्व ने यह दायित्व उन्हें सौंपा है। इसलिए यह नियुक्ति उनके नेतृत्व कौशल की आधिकारिक पुष्टि भी है। सामाजिक क्षेत्र में भी उनका योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। “जलगांव फर्स्ट” इस जनआंदोलन के वे समन्वयक हैं, जिसके माध्यम से उन्होंने हजारों नागरिकों को एकजुट किया है। अखिल भारतीय गुर्जर परिषद (महाराष्ट्र) के प्रदेशाध्यक्ष के रूप में उन्होंने समाज संगठन को मजबूत किया है। कोविड-19 काल में जिला टास्कफोर्स के सदस्य के रूप में उनका योगदान विशेष उल्लेखनीय रहा, वहीं जलगाव महानगर निगम के स्वच्छ भारत अभियान में स्वच्छतादूत के रूप में उन्होंने जनजागरण किया। लेखन और मीडिया क्षेत्र में भी उनकी सक्रिय भागीदारी रही है। स्थानीय समाचार पत्रों में सामाजिक और नागरिक विषयों पर उन्होंने प्रभावी लेखन किया है तथा विभिन्न चर्चाओं और लाइव डिबेट में भारतीय जनता पार्टी की भूमिका को स्पष्ट रूप से प्रस्तुत किया है। उनकी अध्ययनशील और प्रभावी प्रस्तुति के कारण समाज में उन्हें विशेष स्थान प्राप्त हुआ है। संगठन को मजबूत बनाने के लिए उन्होंने पूरे लोकसभा क्षेत्र में तेज हजार से अधिक बूथों का प्रवास कर कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद स्थापित किया है। बूथ से लेकर जिला स्तर तक संगठन को मजबूत करने में उन्होंने महत्वपूर्ण योगदान दिया है, जिससे कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। उनका व्यक्तित्व साहसी, ईमानदार और जनहितकारी है। लोगों से सहज संवाद स्थापित करने की क्षमता और समस्याओं के समाधान की सकारात्मक सोच के कारण वे जनता तथा केडर में लोकप्रिय बने हैं। नागरिकों की समस्याओं के समाधान हेतु उन्होंने उच्च न्यायालय में जनहित याचिकाएं दायर कर सक्रिय भूमिका निभाई है। आज जलगांव महानगरपालिका के स्वीकृत सदस्य पद पर उनकी नियुक्ति भारतीय जनता पार्टी द्वारा उनके कार्यों की सराहना का प्रतीक है। पार्टी नेतृत्व द्वारा जताए गए इस विश्वास को वे निश्चित रूप से सार्थक करेंगे, ऐसा विश्वास कार्यकर्ता और नागरिक व्यक्त कर रहे हैं। इस नियुक्ती के लिये उन्होने अपने नेता मा देवेंद्रजी,मा रवीजी,मा गिरीशजी महाजन,सांसद स्मिता वाघ,आ सुरेश भोले,आ मंगेश चव्हाण तथा पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट किया है ।झुंज समाचार पत्र और ध्येय न्यूज के संपादक तथा नई दिल्ली अखिल भारतीय गुर्जर परिषद के राष्ट्रीय सचिव संदीप महाजन एवं उनके परिवार की ओर से डॉ. राधेश्याम चौधरी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई हैं। उनके इस चयन से जलगांव के विकास को नई दिशा मिलेगी, ऐसा विश्वास व्यक्त किया जा रहा है।
ध्येय न्यूज चॅनेलच्या बातम्या मिळवण्यासाठी येथे क्लिक करून आमचा व्हाट्सअप ग्रुप जॉईन करा.































